Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

देश में कई इलाकों में रिमझिम बारिश, फिर भी कई जगहों पर सामान्य से कम बरसात

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवा और भारी बारिश के बाद कमर तक पानी भर गया। सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया और जिंदगी की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी पूरे इलाके में रिमझिम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जिसका असर रोजमर्रे की जिंदगी पर पड़ सकता है।

संगम विहार में छात्रों को कमर तक पानी से होकर स्कूल जाते देखा गया। पुरानी दिल्ली में भी लोगों को पानी से डूबी सड़कों से होकर गुजरना पड़ा। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। वहां ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में 30 अगस्त तक कई जगहों पर बूंदाबांदी या रिमझिम बारिश हो सकती है। कुछ पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का येलो एलर्ट जारी किया गया है। इस मानसून में राज्य में अभी तक लगभग 898 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 911 मिलीमीटर होती है। इस लिहाज से राज्य में बारिश की थोड़ी कमी रही है।

गुजरात के कई जगहों में अगले एक सप्ताह तक बूंदाबादी या रिमझिम बारिश के आसार हैं। इस दौरान भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है। इस कारण, कुछ जगहों पर बारिश से जुड़ी परेशानियों की आशंका है। प्रशासन ने खासकर मौसम से जुड़ी चेतावनी वाले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।