Breaking News

सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले     |   साध्वी प्रेम बाईसा की कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मौत: पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश     |   निलोफर कफील का राजनीतिक यू-टर्न, AIADMK छोड़ DMK में होंगी शामिल     |   गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी     |   CM योगी ने गोरखपुर के जंगली कौड़िया में बीडीओ कार्यालय का लोकार्पण किया     |  

भोपाल में सामने आई बिजली विभाग की लापरवाही, हाईटेंशन टावर के नीचे से निकाल दी सड़क

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाल-फिलहाल में बुनियादी ढांचे में हुई कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। अब शहर के करोंद इलाके में एक और मामला सामने आया है, जहां एक अजीब नजारे ने लोगों का ध्यान खींचा है।

इलाके की विनायक कॉलोनी में सालों से रास्ते के बीचों-बीच एक हाईटेंशन टावर खड़ा है, जिसके नीचे से सड़क निकाल दी गई है। लोग मजाक में इसे 'भोपाल का एफिल टावर' कह रहे हैं। बिजली विभाग की इस लापरवाही की वजह से पैदल चलने वाले लोगों और गाड़ियों को इस हाईटेंशन टावर के नीचे से गुजरना पड़ता है। हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।

इस मुद्दे ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी पर बुनियादी ढांचे में कमियों का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। हाईटेंशन टावर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद यह पुराना मामला फिर से चर्चा में आ गया है। लोगों ने अधिकारियों से जगह का निरीक्षण करने और हाईटेंशन बिजली टावर को हटाकर सुरक्षित जगह पर ले जाने की मांग की है।