Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

देहरादून समेत 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मॉनसून के आने में अभी 3 दिन का समय है। मॉनसून से पहले प्रदेश के कुछ जिलों में बादल जमकर बरसेंगे। प्री मॉनसून की बारिश गर्मी से काफी हद तक राहत देगी। उत्तराखंड में भीषण गर्मी पर बारिश की बौछारें पड़ने से कुछ हद तक राहत मिली है। हालांकि आमतौर पर 20 जून तक उत्तराखंड में आने वाला मॉनसून इस बार चार-पांच दिनों की देरी से पहुंच रहा है। मॉनसून 27-28 जून तक आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं।

प्री मॉनसून की बारिश ने भले ही भीषण गर्मी से राहत दे दी हो लेकिन उमस ने बेहाल किया हुआ है। फिलहाल हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी हो रही है। लगातार कुछ घंटे की बारिश होने के बाद ही इस उमस से राहत मिल सकती है।

सोमवार को देहरादून के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि कुछ इलाकों में तेज बौछार पड़ी, जिससे देहरादून का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को देहरादून में बारिश के येलो अलर्ट के साथ ही कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।