Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, माैसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शाम को तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

लगातार बारिश के बाद बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में मौसम साफ है। जिससे पहाड़ों में मौसम सुहाना हो रहा है तो मैदानों में गर्मी खूब सता रही है। आलम यह है कि मैदानी इलाकों में तीन दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार के तापमान ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री के इजाफे के साथ 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते साल इस दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आज रविवार को भी दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि पर्वतीय इलाकों के सुबह-शाम के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।