Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

Uttarakhand: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की नई पहल, पार्क के अंदर प्लास्टिक की बोतलें ले जाने की नहीं होगी इजाजत

Uttarakhand: अगर आप कॉर्बेट टाइगर रिजर्व घूमने की योजना बना रहे हैं, तो याद रखिएगा कि अपने साथ प्लास्टिक की पानी की बोतलें न ले जाएं। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने नई पहल की है। दरअसल, टाइगर रिजर्व ने ऐलान किया है कि अगले पर्यटन सीजन से पार्क के अंदर प्लास्टिक की बोतलें ले जाने की इजाजत नहीं होगी।

पार्क ने प्लास्टिक की बोतलों की बजाय दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली कांच की बोतलों में साफ पीने का पानी मुहैया करवाने पर जोर दिया है। नई व्यवस्था के तहत सैलानी एंट्री गेट पर भुगतान करके पीने के पानी वाली कांच की बोतल ले सकते हैं। खास बात ये है कि ये पैसा रिफंडेबल होगा यानी पर्यटक यात्रा पूरी करने के बाद बोतलों को लौटाकर अपनी राशि वापस ले पाएंगे।

अधिकारियों का मानना ​​है कि ये पहल न केवल कॉर्बेट के जंगलों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने में मदद करेगी, बल्कि पूरे देश के संरक्षित क्षेत्रों के लिए एक आदर्श भी बन सकती है।