Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

उत्तराखंड: मजदूरों को जांच के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, चिनूक से भरी उड़ान

सिल्क्यारा सुरंग से बचाए गए सभी 41 मजदूरों को उनके घर वापस जाने की अनुमति देने से पहले मेडिकल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश लाया जाएगा। इस संबंध में कन्फर्मेशन पत्र एम्स प्रशासन को मिल गया है।

एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा और आपातकालीन वार्ड में मजदूरों की जांच की जाएगी। एम्स ऋषिकेश हेलीपैड पर पुलिस, एम्बुलेंस, विमानन ईंधन सहित  दूसरी सभी व्यवस्था की गई है।

बचाव के बाद मजदूरों को मेडिकल जांच के लिए सुरंग स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ के एक अस्पताल में ले जाया गया। मजदूरों को हवाई मार्ग से ऋषिकेश ले जाने के लिए पास में ही भारतीय सेना का एक चिनूक हेलिकॉप्टर तैयार रखा गया है।

केंद्र और राज्य सरकारों के चलाए गए 17 दिनों के बहु-एजेंसी ऑपरेशन के बाद मंगलवार शाम को सभी मजदूरों को बचाया गया।