Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

उत्तराखंड में मौसम बदल रहा करवट, उत्तरकाशी समेत इन इलाकों में होगी बारिश

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। बुधवार को केदारनाथ में हिमपात हुआ, हालांकि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। फिलहाल मौसम साफ रहा, लेकिन गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी से पहाड़ों पर तापमान गिरने वाला है। कड़ाके की ठंड को देखते  हुए लोगों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। साढ़े तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

बुधवार को दून में दोपहर तक तो अच्छी धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद हल्के बादल छाये रहे। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 19.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम 21.2 व न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।