Breaking News

खान और खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार\     |   नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई, पुलिस ने दी जानकारी     |   PM मोदी, खड़गे और अमित शाह ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई     |   नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता     |   दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली     |  

जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, सीएम धामी ने किया एलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। इनमें मुद्दों को ठीक ढंग से दर्शाया जाए तो समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द फिल्म निर्माण को लेकर नीति लाने जा रही है। इसके लिए अन्य प्रदेशों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली प्रदेश का अवॉर्ड भी मिल चुका है। नीति आने के बाद व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण के नए रास्ते खुलेंगे।

सीएम धामी सोमवार को नैनीताल में काफल फिल्म के मुहूर्त शार्ट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। फिल्म की प्रोड्यूसर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं। सीएम धामी ने इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म हब के रूप में विकसित करने की बात कही। उत्तराखंड 71 प्रतिशत वन क्षेत्र, पर्वत और अनगिनत नदियों से घिरा हुआ है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक पहुंच गया है। पर्यटन विस्तार को सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।