Breaking News

तमिलनाडु: सलेम में एक्टर विजय की रैली में एक की मौत     |   पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को सभी मामलो में मिली जमानत     |   टी20 वर्ल्डकप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से दी मात     |   PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' भवन के नामकरण का अनावरण किया     |   फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को SC से राहत, मिली जमानत     |  

उत्तराखंड पुलिस की साइबर अपराध रोकने की पहल, 72 पुलिसकर्मियों का हुआ चयन

प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने कड़ी रणनीति अपनाई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि साइबर अपराध में लगातार वृद्धि हो रही है और हर दिन हजार से बारह सौ साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। वर्तमान में, दो साइबर पुलिस स्टेशन, एसटीएफ और राज्य के विभिन्न थानों में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा कार्रवाई की जा रही है और साइबर फ्रॉड से हुई धनराशि वापस दिलाने की कोशिशें की जा रही हैं। साइबर कमांडो योजना के तहत 72 पुलिसकर्मियों को 6 माह के विशेष प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। 

प्रदेश में बढ़ते  साइबर अपराध को रोकना एक बड़ी चुनौती है और इसी चुनौती से निपटने के लिए अब पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। इसको लेकर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा की साइबर क्राइम एक ऐसा क्राइम है जिसके ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है और प्रतिदिन साइबर से जुड़े लगभग हजार से बारह सौ शिकायतें प्राप्त होती है जिनपर अभी तक दो साइबर पुलिस स्टेशन, एसटीएफ,ओर राज्य के तमाम जनपदों के थानों में ट्रेंड स्टाफ है उनके द्वारा कार्रवाई की गई ओर फ्रॉड में हुई धनराशि वापस दिलाने का प्रयास किया गया।