Breaking News

‘नेगोशिएशन पटरी से उतर सकती है’, रूस ने इजरायल के लेबनान पर हमले की आलोचना की     |   दो दिवसीय दौरे पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे हरदीप सिंह पुरी     |   ‘इजरायल की कार्रवाई की निंदा’, शहबाज शरीफ बोले- लेबनान के साथ खड़ा है पाकिस्तान     |   विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे तक असम में 85.04, केरल में 77.38, पुडुचेरी में 89.08% मतदान     |   तेल की कीमतें फिर से उछलकर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची     |  

उत्तराखंड सरकार की 40 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को सौगात

सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्ति लाभ को लेकर विचार कर रही है। वर्तमान में इन कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर 30 हजार रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की योजना बनाई जा रही है।

उत्तराखंड की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक अच्छी खबर मिली है। सरकार उनके लिए मुफ्त इलाज की सुविधा और सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपये देने की योजना बना रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 30 हजार रुपये मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपये करने पर विचार किया जा रहा है।

प्रदेश में 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और इतनी ही सहायिकाएं हैं, जो लंबे समय से पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांग कर रही हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाल ही में महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा) के दायरे में लाने पर विचार करने के निर्देश दिए।