Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति ने किया जनता को संबोधित

उत्तराखंड आज अपनी स्थापना के 23 वर्ष पूरे कर रहा है। उत्तराखंड के 24वें वर्ष में प्रवेश के इस खास मौके पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज ही के दिन साल 2000 में उत्तराखंड के लोगों का सपना पूरा किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ये सराहनीय है कि उत्तराखंड के लोगों ने इस प्रदेश को विकसित किया। यह पहली बार है कि राज्य के स्थापना दिवस पर देश की प्रधानमंत्री उत्तराखंड में हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से मैं और मेरी सरकार उत्तराखंड को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए हर मोर्चे पर प्रयास कर रहे हैं। हम विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, लोगों के प्रति जवाबदेह हैं।

उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर पीएम से लेकर सीएम तक ने यहां के लोगों को शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी।