Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

उत्तराखंड में आने-जाने वाले वाहनों की ई-निगरानी शुरू, खुद ही कटेगा चालान

Uttarakhand: उत्तराखंड के टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों की ई-निगरानी परिवहन मुख्यालय ने सोमवार से शुरू कर दी। अब वाहन चलाने के लिए जरूरी वैध प्रमाणपत्रों के बिना प्रदेश में प्रवेश करने वाली गाड़ियों का स्वत: ई-चालान हो जाएगा। अधिकारियों ने यहां ये जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वाहनों की ई-निगरानी के लिए प्रदेश के सात टोल प्लाजा पर ‘ई-डिटेक्शन’ प्रणाली लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली फास्टैग के जरिए वाहनों के पंजीकरण नंबरों को दर्ज करेगी और फिर परिवहन मंत्रालय के डेटाबेस पोर्टल 'वाहन' के जरिए उस गाड़ी के पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण, रोड टैक्स और फिटनेस जैसे प्रमाणपत्रों का सत्यापन करेगी।

उनके मुताबिक, अगर जांच में कोई प्रमाणपत्र कम पाया जाता है या सही नहीं पाया जाता या उसकी वैधता समाप्त पायी जाती है तो यह प्रणाली उसे चिन्हित कर देगी और वाहन का स्वत: ‘ई-चालान’ हो जाएगा।

वाहन मालिक को उसके मोबाइल फोन पर इसका संदेश मिल जाएगा जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली देहरादून में लच्छीवाला टोल प्लाजा, हरिद्वार में बहादराबाद, भगवानपुर टोल प्लाजा और उधमसिंह नगर जिले में जगतापुर पट्टी, बनुषी, देवरिया और नगला टोल प्लाजा पर लगाई गई है ।