Breaking News

बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के सचिव बदले गए     |   बंगालः कोलकाता के राजा बाजार में सड़क पर नमाज से रोका, मुस्लिमों का प्रोटेस्ट     |   शेयर बाजार में 239 पॉइंट की बढ़त, निफ्टी में भी 78 पॉइंट की उछल     |   शिक्षा मंत्री ने कहा- माध्यम नहीं व्यवस्था सुधारनी है, NTA में सुधार किए जाएंगे     |   धर्मेंद्र प्रधान: हम छात्रों के भविष्य से कोई समझौता नहीं करना चाहते     |  

उत्तराखंड में बेमौसम बारिश की मार, किसानों को मिलेगा सरकार से राहत

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच, प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रभावित किसानों को भारत सरकार के मानकों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस बरसात से हुए नुकसान का सर्वे करवा लिया गया है जल्द ही ​भारत सरकार के मानकों के अनुसार मुआवजा वितरण किया जाएगा। 

गणेश जोशी ने कहा, "हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है और बेमौसम बारिश से जिन किसानों की मेहनत पर पानी फिरा है, उन्हें एक-एक पैसे का हिसाब और हक दिया जाएगा। साथ ही मंत्री ने विभाग को यह भी सुनिश्चि करने के निर्देश दिए कि  बीमा कंपनियों के माध्यम से जल्द से जल्द क्लेम दिलाया जाए। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों (जैसे ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार) और पहाड़ी जनपदों में गेहूं, सरसों और फलदार वृक्षों (खासकर आम और लीची) को इस बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।