Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

नन्दाष्टमी पर लगेगा तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव

दशज्यूला क्षेत्र की हृदय स्थली के रूप में विख्यात जागतोली के खेल मैदान में आगामी 11 सितंबर से 13 सितंबर तक नन्दाष्टमी पर मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई है। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन कर ग्रामीणों को जिम्मेदारियां दी गयी है।

तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव में विभिन्न शैक्षणिक संस्था के नौनिहालों व महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। तीन दिवसीय दशज्यूला महोत्सव के आयोजन को लेकर महोत्सव समिति व स्थानीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है।