Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

केदारनाथ पहुँची थार, हाथ पैर से दिव्यांग श्रद्धालुओं को देगी सेवा

Uttarakhand: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में आज शुक्रवार को वायु सेना के मालवाहक चिनूक से महिंद्रा की थार कार पहुचाई गई। इस कार से बीमार, बुजुर्ग, विकलांग तीर्थ यात्रियों हेलीपैड से मंदिर परिसर तक ले जाया जाएगा। पर्यटन विभाग से केदारनाथ धाम के लिए दो थार वाहन स्वीकृत हुए हैं जिनमें से एक वाहन पहुंचा केदारनाथ तो दूसरा भी जल्द पहुंचेगा। 

हालांकि दूसरी तरफ केदारनाथ में थार पहुँचने के बाद पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच एक नई बहस ने जन्म ले लिया है। लोगों का कहना है कि केदारनाथ जैसे हिमालय क्षेत्र में वाहनों का प्रदूषण हिमालय की सेहत के लिए ठीक नहीं है जिसका परिणाम बहुत बुरे हो सकते हैं।