Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

बद्रीनाथ-केदारनाथ में बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था, प्राथमिकता के आधार पर होंगे दर्शन

Uttarakhand: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर समिति ने दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा योजना लागू करने का निर्णय लिया है। नई एसओपी के तहत बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराए जाएंगे। पुलिस के समन्वय से ये व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओं को पहचान और आयु से संबंधित वैध दस्तावेज साथ रखने होंगे। बद्रीनाथ और केदारनाथ उत्तराखंड की प्रसिद्ध 'चार धाम' यात्रा के मुख्य केंद्र हैं। हर साल यहां लाखों तीर्थयात्री दर्शन करने आते हैं।

पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया, "बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने ये निर्णय लिया है कि हमारे जो बुजुर्ग श्रद्धालु हैं- 70 वर्ष से अधिक आयु के और जो हमारे दिव्यांग श्रद्धालु हैं उसकी सहुलियत के लिए प्राथमिकता से दर्शन कराए कराएंगे। इसके लिए उनके द्वारा एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी की गई है। जिसमें इनका पंजीकृत किया जाएगा श्री केदारनाथ धाम मंदिर समिति द्वारा। इसी के साथ-साथ उनके आयु प्रमाण पत्र, अन्य प्रमाण पत्र भी लिए जाएंगे। अभी के लिए मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन मिलकर सुनिश्चित करेगा कि प्राथमिकता पर इन श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराए जाए।"