Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

उत्तराखंड: हरिद्वार में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड के हरिद्वार के लाहबोली गांव में मंगलवार को दीवार गिरने से छह ईंट भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि लाहबोली गांव में एक ईंट भट्टे की दीवार गिर गई। कम से कम छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है।

पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की रूड़की के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। घायल मजदूरों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।