Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

चारधाम यात्रा के दौरान सिगरेट-शराब पीना पड़ेगा महंगा, एक्शन मोड़ में रुद्रप्रयाग पुलिस

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग पुलिस ने 'मर्यादा ऑपरेशन' के तहत केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान सिगरेट और शराब पीने वाले टूरिस्टों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुप्तकाशी के एसपी हर्षवर्धनी सुमन ने बुधवार को कहा कि 'मर्यादा ऑपरेशन' के तहत हम उन टूरिस्टों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, जो सिगरेट और शराब पी रहे हैं। वहीं नशीली दवाओं का सेवन करने वालों पर भी सख्त एक्शन लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस उनसे जुर्माना भी वसूल रही हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 10 मई को केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई और उसके बाद 12 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुले।