Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

दिवाली पर प्रदूषण के कारण सांस की बीमारी का बढ़ जाता है खतरा

दिवाली के समय अक्सर पटाखों के कारण काफी प्रदूषण देखने को मिलता है, जिससे कि कई लोगों के स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है, इसी को लेकर दून अस्पताल के CMS अनुराग अग्रवाल ने पहले से बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है, अनुराग अग्रवाल ने कहा है, जो लोग पहले से बीमारी से पीड़ित है, खासकर जिन्हें सांस की बीमारी है, उन लोगों को दिवाली के त्यौहार के सीजन पर खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ठण्ड के मौसम में हवा के अंदर तैरने वाले कण हवा में काफी लंबे समय तक रहते हैं, ऐसे में ठंड के समय में दिवाली पर्व पर अगर स्मोक बढ़ता है तो वह काफी समय तक वातावरण में रहता है।


ऐसे में दिल की बीमारी मरीज शुगर के मरीज किडनी के मरीज इस इस तरह की लंबे समय तक चलने वाली बीमारी के मरीजों को सांस की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में इस तरह के मरीजों को खासकर हल्का खाना लेना चाहिए तली भुनी चीज़ो चीज़ो का सेवन नहीं करना चाहिए साथ ही धुल धुआँ से दूर रहना चाहिए!