Breaking News

दिल्ली साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' रैकेट का किया भंडाफोड़, बंगाल से तीन गिरफ्तार     |   राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम राहत देने से इनकार     |   बेंगलुरु में KRV कार्यकर्ताओं का BEL सर्कल पर विरोध प्रदर्शन, हिंदी साइनबोर्ड तोड़ा     |   चढ़ावा चोरी मामला: SIT को जांच पूरी करने के लिए मिला 15 दिन का अतिरिक्त वक्त     |   घरेलू ATF की कीमत 1,15,000/किलोमीटर से घटाकर हुई ₹1,10,000/किलोमीटर     |  

Dehradun: दून सरकारी अस्पताल में नई डिजिटल सुविधा शुरू, घर बैठे भी कर सकेंगे पंजीकरण

Dehradun: देहरादून के दून सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीज अब तेजी से स्वास्थ्य सेवाएं पा सकेंगे। अस्पताल ने एक क्यूआर कोड सिस्टम शुरू किया है, जिसे मरीज मोबाइल फोन से स्कैन करके टोकन ले सकते हैं। ये क्यूआर कोड घर बैठे भी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद संबंधित ऐप के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।

पहले मरीजों को टोकन लेने के लिए ही लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ता था। फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों तक अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता था। नई सेवा का इस्तेमाल करने वालों का कहना है कि स्थिति में काफी सुधार हुआ है, क्योंकि अब उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं पाने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ता।

अधिकारियों का कहना है कि सभी मरीजों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण करने का काम भी चल रहा है, ताकि जब मरीज अस्पताल आएं, तो उन्हें अपना पुराना रिकॉर्ड साथ लाने की जरूरत न पड़े। अस्पताल हर मरीज के लिए बनाए गए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते या आभा के जरिए इन रिकॉर्ड्स को देख पाएगा।