Breaking News

प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |   दिल्ली के स्कूलों में H1N1 को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, जारी की गाइडलाइन     |   दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |  

पौड़ी जिले में महंगी गुच्छी मशरूम उगाने में मिली कामयाबी, बड़े पैमाने पर खेती की योजना

Uttarakhand: जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में उगने वाली गुच्छी मशरूम दुनिया की सबसे महंगी किस्मों में एक है। अब उत्तराखंड में भी इसकी खेती के आसार दिख रहे हैं। पौड़ी जिले के फलदाकोट गांव में गुच्छी मशरूम की खेती की भारी संभावना दिख रही है। यहां के नवीन पटवाल मशरूम उगाने वाले तजुर्बेकार किसान हैं। उन्होंने गुच्छी मशरूम की खेती में भी हाथ आजमाना शुरू किया। अब उन्हें कामयाबी मिलने लगी है।

गुच्छी या मोरेल मशरूम उगाने में कामयाबी मिलना पौड़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बागवानी विभाग ने बताया कि राज्य सरकार जिले के दूसरे हिस्सों में भी इसकी खेती करने की योजना बना रही है। स्थानीय प्रशासन गुच्छी मशरूम की कामयाब खेती के लिए नवीन पटवाल की मेहनत की तारीफ कर रहा है। 

लोगों को यकीन है कि एक बार बड़े पैमाने पर गुच्छी मशरूम की खेती शुरू हो गई तो यहां से पलायन रुकेगा, रोजगार के नए मौके खुलेंगे और पौड़ी जिला गुच्छी मशरूम उगाने का केंद्र बनकर उभरेगा।