Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

रुद्रप्रयाग में अंडर कंस्ट्रक्शन पुल का हिस्सा ढहा, कोई हताहत नहीं

उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर रुद्रप्रयाग के पास नरकोटा में गुरुवार को अंडर कंस्ट्रक्शन पुल का एक हिस्सा ढह गया। 

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। नेशनल हाइवे के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर तनुज कांबोज ने बताया कि अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के फ्रेम का हिस्सा ढह गया। 

चारधाम सड़क परियोजना के तहत करीब 67 करोड़ रुपये की लागत से तीन साल से पुल बन रहा है। गनीमत रही कि पुल का फ्रेम जिस वक्त ढहा, उस समय वहां मजदूर नहीं थे।

दो साल पहले भी पुल की नींव तैयार करते समय सरिया गिर गई थी। तनुज कांबोज ने कहा कि घटना की वजह की जांच की जा रही है। पुल एक प्राइवेट कंपनी बना रही है । 

उन्होंने बताया कि अंडर कंस्ट्रक्शन पुल का फ्रेम लोहे के एंगल जोड़ कर बनाया जा रहा था। शुक्रवार शाम चार बजे के आसपास फ्रेम का हिस्सा नीचे जा गिरा।