Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

उत्तराखंड में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 अप्रैल, 2024) को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में फिर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने इस दौरान कहा कि तीसरे कार्य़काल में हमारा लक्ष्य फ्री बिजली देने का है।'

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर रैली करते हुए कहा, ''मोदी की गारंटी ने उत्तराखंड के घर-घर में सुविधा पहुंचाई है, लोगों का स्वाभिमान बढ़ाया है। अब तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए मोदी ने 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' शुरू की है।''