Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड से एक तीर्थयात्री की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार को केदारनाथ नेशनल हाइवे पर लैंडस्लाइड की वजह से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास हुए इस हादसे की सूचना शाम करीब साढ़े सात बजे मिली।

उन्होंने बताया कि मलबे में श्रद्धालुओं के दबे होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंची और बचाव और राहत कार्य शुरू किया।

बचाव दलों ने मौके से एक मृतक और तीन घायल व्यक्तियों को निकाला और एंबुलेंस से सोनप्रयाग लाया गया। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश में धार जिले के रहने वाले गोपालजी (50) के रूप में हुई है। गोपालजी के भाई छगन लाल (45) इस घटना में घायल हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के रहने वाले मनप्रीत सिंह (30) और नेपाल के धनवा निवासी जीवच तिवारी (60) भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए शाम साढ़े छह बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी थी। हालांकि, ये लोग इस समय से पहले ही गौरीकुंड से सोनप्रयाग की तरफ रवाना हो गए थे, तभी रास्ते में इनके साथ ये हादसा