Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

नैनीताल के किसान ने गेहूं की नई किस्म 'नरेंद्र 09' विकसित की

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के किसान नरेंद्र सिंह मेहरा ने खेती और जमीन से अपने प्रेम की बदौलत गेंहू की ऐसी अनूठी किस्म विकसित की है जिसकी पहाड़ी इलाकों में कम पानी में भी अच्छी पैदावार होगी। नरेंद्र सिंह मेहरा ने गेंहू की इस किस्म का नाम नरेंद्र 09 रखा है और इसका बकायदा पेटेंट भी कराया है।

खास बात ये है कि ये किस्म पहाड़ों, मैदानी इलाकों और उनके बीच के क्षेत्रों में किसी भी परिस्थिति में फलती-फूलती है, और इसकी प्रति बालियां 50 से 80 दाने की होती है। इसलिए अब उनका ये प्रयोग लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

नई किस्म के गेहूं विकसित करने से लेकर जैविक गन्ना खेती को पुनर्जीवित करने तक मेहरा ने फसलों का भरपूर अध्ययन और प्रयोग किया हैं और ये साबित किया है कि ऐसी फसलें उगाना संभव है, जो जमीन और लोगों दोनों के लिए पोषणकारी हों।