Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

मसूरी विंटर लाइन कार्निवल का हुआ आगाज, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

मसूरी में बुधवार से विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज हो गया है। इस कार्निवाल में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यातायात प्लान जारी किया गया है। वाहनों के सुगम आवागमन के साथ पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित किए गए हैं।

यातायात पुलिस के अनुसार, टिहरी बस अड्डे से मसूरी की तरफ आने वाले वाहनों को लंढौर में अनुपम चौक से साउथ रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं देहरादून की ओर जाने वाले वाहन सिविल अस्पताल की ओर से भेजे जाएंगे। लंढौर की तरफ से आने वाले वाहनों को एमडीडीए पार्किंग में पार्क किया जा सकेगा।

देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को नगर पालिका कार्यालय से होते हुए पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस की तरफ जाने वाले वाहनों को आंबेडकर चौक से कैमल्स बैक रोड की तरफ डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलड़ी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।