Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

उत्तराखंड के झाला ब्रिज पर हुआ बड़ा हादसा

उत्तराखंड में फिर एक बार हादसा हुआ है. मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों की बस पलटी है. घटना उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला ब्रिज के पास की बताई जा रही है, जहां मध्य प्रदेश के यात्रियों की एक बस सड़क पर पलट गई. गनीमत रही के बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. सभी को मामूली छोटे बताई जा रही है. गाड़ी पलटने से गंगोत्री राष्ट्रीय राज्य मार्ग बंद हो गया था, जिसे खोलने के लिए बीआरओ की तरफ से उक्त बस को हटवाने का कार्य किया गया है. जिसके बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू रूप से चलने लगा है. 

फिलहाल इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं उत्तराखंड में अमूमन देखी जा रही है. इसको लेकर शासन काफी सख्त होता दिखाई दे रहा है. अब पहाड़ आने वाले ड्राइवरों के लिए विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि दुर्घटनाओं में कुछ हद तक कमी आ सके.

उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला ब्रिज के पास तीर्थ यात्रियों की बस पटलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.