Breaking News

तस्वीरें लीक होने के बाद NATO सहयोगी देश सर्बिया ने चीनी मिसाइलें खरीदने की बात मानी     |   अमेरिका की पाबंदियों में छूट के बाद जापान रूसी कच्चा तेल खरीदने पर विचार करेगा     |   कायरतापूर्ण हमलों के आगे नहीं झुकेंगे, लोग मजबूती के साथ खड़े: ईरानी विदेश मंत्री     |   असम: ‘कांग्रेस के लोग देश को गुमराह करने में लगे हैं’, गुवाहाटी में बोले PM मोदी     |   'जर्मनी ईरान युद्ध का हिस्सा नहीं', नॉर्वे की यात्रा के दौरान बोले जर्मन चांसलर     |  

हरिद्वार में अवैध प्लास्टिक इकाइयों पर बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण फैलाने वाली पांच मशीनें सीज

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में प्रदूषण फैला रही अवैध प्लास्टिक इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दादूपुर गोविंदपुर इलाके में छापेमारी कर, बिना अनुमति प्लास्टिक गलाकर दाने बनाने वाली दो इकाइयों की पांच मशीनों को सीज कर दिया गया। स्थानीय निवासियों ने इन इकाइयों से निकलने वाले जहरीले धुएं और दुर्गंध की शिकायत की थी। क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह कठैत ने सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।