Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, दी एक दूसरे को बधाई

अल्मोड़ा नगर के ऐतिहासिक मल्ला महल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान योग साधकों ने सामूहिक रूप से योग किया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत की अध्यक्षता में दीप जलाकर और धवंतरी वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में एक संकल्प के रूप में अंतरराष्ट्रीय पटल पर योग को पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वयं भी योग करें और दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करें।