Breaking News

बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |   ‘सरकार बनी तो बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन देंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने कहा     |   बंगाल चुनाव: ‘45 दिन में 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने कहा     |  

7 महीने पहले पैदा हुआ बच्चा कैसे हुआ 'प्रेग्नेंट'?

उत्तराखंड के देहरादून में हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सात महीने का एक बच्चा प्रेग्नेंट निकला है। यह पढ़कर चौंकिए मत। सात महीने पहले ही पैदा हुए बच्चे के पेट में मानव भ्रूण पैदा हो गया। इस वजह से बच्चे का पेट अचानक बढ़ने लगा था। एक्स-रे करवाने पर पेट में भ्रूण डेवलप होने की बात सामने आई।

बच्चे के बढ़ते पेट को देखकर जब बच्चे को डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि बच्चे के पेट में भ्रूण है। हालांकि इसका ऑपरेशन करने के बाद बच्चे के पेट से मानव भ्रूण को निकाल दिया गया है। इस मामले को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के मामले को फीटस-इन-फीटू कहा जाता है। यह कई लाख बच्चों में से किसी एक में ही यह बात सामने आती है।

देहरादून के जॉलिग्रांट स्वामी हिमालयन मेडिकल कॉलेज के बाल सर्जन डॉक्टर संतोष सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा,‘7 महीने के बच्चे का पेट अचानक बढ़ने पर उसके माता-पिता यहां लेकर आए थे। शुरुआती जांच में हमें लगा कि बच्चे के पेट में कोई असामान्य गांठ होगा। लेकिन जब एक्स-रे किया गया तो पता चला कि शिशु के पेट में भ्रूण है। इसकी जानकारी उसके परिजन को दी गई और फिर तैयारी के बाद ऑपरेशन के जरिए भ्रूण को बाहर निकाला गया।