Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

ऋषिकेश AIIMS में इसी महीने से शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश देश के समस्त एम्स में पहला ऐसा केंद्र बनने जा रहा है, जहां से हेली एंबुलेंस सेवा संचालित होगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग के बाद एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने बताया कि 15 नवंबर तक एम्स ऋषिकेश को हेली एंबुलेंस उपलब्ध हो जाएगी और इसी माह संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

हेली एंबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार की 50-50 प्रतिशत की साझेदारी में होना है। अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश के 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगा।

उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्र में ड्रोन से दवाएं उपलब्ध कराने का ट्रायल सफल कर चुके एम्स के सफर में शीघ्र एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। अच्छी खबर यह है कि ऋषिकेश एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा इसी माह शुरू हो जाएगी। एम्स ऋषिकेश को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एक हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया जाएगा।