Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

उत्तराखंड में डेंगू, मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए, राजधानी देहरादून में डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इतना ही नहीं विभाग की टीम डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए सतर्क हो गई है। इस बारे में देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मार्च माह में डेंगू पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्देश दिए गए थे कि डेंगू से लड़ने के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और 15 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्लेटलेट्स और खून की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ब्लड बैंक्स से समन्वय किया जाएगा, साथ ही पैथोलॉजी लैब्स के साथ भी बैठक की जाएगी ताकि टेस्ट चार्जेस को लेकर कोई असमानता न हो। 

जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया को लेकर अलर्ट हो गया है। लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए गांवों में बनाए गए तालाबों में गंबूजियां मछलियाें को छोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। ये मछलियां तालाबों में मच्छरों के लारवा को खत्म करने का काम करती हैं। जिले के 500 के आसपास तालाबों में गंबूजिया मछलियां छोड़ने की योजना बनाई गई है। 52 टीमों को मैदान में उतारा गया है।