Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

'अतिथियों को बुके नहीं बुक दें', सीएम धामी ने की लोगों से अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से एक नई पहल शुरू करने की अपील की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का पोषण होगा। पौधा भेंट करना भी बुके का विकल्प हो सकता है।

सीएम धामी ने कहा कि बुके ही देना चाहते हैं तो फूल की एक कली देकर अपनी भावना व्यक्त करें। अगर आप मुझे पुस्तक, पौधा या कली भेंट करेंगे तो मुझे खुशी होगी। शुक्रवार को जीजीआईसी परिसर में दूसरे टनकपुर पुस्तक मेले का शुभारंभ करते हुए धामी ने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष पुस्तक मेला आयोजित करने की परंपरा बन गई है। ज्ञान की यह परंपरा निरंतर आगे बढ़े। इससे नई पीढ़ी सीखेगी। साहित्यकारों व लेखकों को स्थान मिलेगा। प्रतिभा का प्रदर्शन होगा।

सीएम धामी ने कहा कि विकृत होते समाज को किताबों से ही ठीक किया जा सकता है। पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़ अच्छा संकेत है कि लोग जुड़ रहे हैं। आज इंटरनेट व तकनीक के युग के बावजूद पुस्तकों का विकल्प नहीं है। पुस्तक मेले को नशा नहीं किताब चुनें की थीम पर आयोजित किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर हमने 2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। सभी के सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।