Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

श्रीनगर में आवारा गौवंश के लिए अत्याधुनिक गौशाला, ट्रैफिक और स्वच्छता सुधार की दिशा में पहल

श्रीनगर शहर की सड़कों पर आवारा घूमते गौवंश को सुरक्षित आश्रय देने और शहर की यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से श्रीनगर नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू की है। नगर निगम द्वारा एक अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस गौशाला में सड़कों पर घूम रही गौ माता और नंदियों को चरणबद्ध तरीके से गौशाला शिफ्ट किया जा रहा है। पहले दिन को लगभग 40 गोवंशो को गौशाला में भिजवाया गया। नगर निगम की इस मुहिम से न केवल गौवंशों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित होगी, बल्कि शहर में आए दिन ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या से भी राहत मिलेगी। यह गौशाला एक सुव्यवस्थित मॉडल के रूप में विकसित की जा रही है, जहां पशुओं के लिए पर्याप्त चारे-पानी, चिकित्सा सुविधा और देखरेख की व्यवस्था की जा रही है।