Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत का चमोली दौरा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा में गढ़वाल के सांसद रहे तीरथ सिंह रावत शिक्षक दिवस 5 सितंबर को गोपेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले राष्ट्र भाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए पुस्तक वितरण और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चमोली दौरे में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल रहेंगे।

जन संपर्क अधिकारी विजय प्रसाद सती ने मंगलवार को बताया कि तीरथ सिंह रावत चमोली जिले में अपने भ्रमण और कार्यक्रम के तहत 5 सितंबर को चमोली जिले के मुख्यालय में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान में प्रतिभाग कर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता और चर्चा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रसिद्ध शिव मंदिर गोपीनाथ गोपेश्वर मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना करेंगे।