Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डेमोग्राफिक चेंज को लेकर डीजीपी को दी नसीहत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में हो रहे डेमोग्राफिक चेंज को लेकर डीजीपी को नसीहत दी है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि पुलिस प्रशासन में इंटेलिजेंस सर्विस को इस पर ध्यान देना होगा। साथ ही प्रदेश में जो पुलिस के मुखिया हैं उनकी यह जिम्मेदारी है और जिम्मेदारी को निभाने के लिए उन्हें प्राथमिकता देनी होगी।  

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह भी कहा है कि डेमोग्राफिक चेंज एक चिंताजनक विषय है। चुकी उत्तराखंड सीमांत क्षेत्र के साथ-साथ अति संवेदनशील प्रदेश है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर प्रबुद्धजन चिंता जता रहे है, लेकिन समाज ने जागरूकता का परिचय भी दिया है।