Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

वायुसेना की मदद से यमुनोत्री में बाढ़ सुरक्षा तेज

यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए भारतीय वायुसेना की मदद से मशीनों को एयरलिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज चीता हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपेड की रेकी और सफल लैंडिंग की गई। यमुनोत्री धाम की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भारी मशीनों को एयरलिफ्ट किया जाएगा, जिससे बाढ़ सुरक्षा कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। 1 हजार 956 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं।

यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य किया गया। चीता हेलीकॉप्टर से हेलीपेड की रेकी भी की गई। वर्ष 2024 में बाढ़ से जो नुकसान हुआ था भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए 1956.85 लाख रुपये का बाढ़ सुरक्षा कार्य किया जा रहा है।