Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

उत्तरकाशी सुरंग से मजदूरों के बाहर आने का इंतजार कर रहे परिजन

सुरंग के अंदर फंसे लोगों के कई परिवार के सदस्य पिछले दो हफ्ते से उत्तरकाशी में डेरा डाले हुए हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को उनका इंतजार खत्म हो जाएगा।

मजदूरों के रिश्तेदारों का कहना है कि जब तक वो सुरंग से बाहर नहीं निकल आते, वो जश्न नहीं मनाएंगे, हालांकि वो जानते हैं कि उनकी ये परीक्षा जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को ध्वस्त सिल्क्यारा सुरंग के 60 मीटर लंबे मलबे में ड्रिलिंग की, जिसमें 41 कर्मचारी पिछले 16 दिनों से फंसे हुए हैं।