Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

ऊर्जा निगम ने मीटर टेस्ट लैब को किया अपग्रेड

उत्तराखंड में अब बिजली मीटर की खामियां तेजी से दूर की जाएंगी। इसके लिए ऊर्जा निगम ने ईसी रोड स्थित मीटर टेस्ट लैब को अपग्रेड कर दिया है। वहीं ऊर्जा निगम के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया कि यह एनएबीएल से पहली सर्टिफाइड लैब है। इसमें सिंगल फेज मीटर की टेस्टिंग के लिए 20 पोजिशन टेस्ट बैंच स्थापित की गई है। जबकि थ्री फेज मीटर की टेस्टिंग के लिए 10 पोजिशन टेस्ट बैंच उपलब्ध हैं। लैब में भारतीय मानक के अनुरूप सभी प्रकार के इलेक्ट्रिकल टेस्ट किए जाते हैं।