Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Uttarakhand: जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में बाघ के आतंक का अंत, पकड़ा गया ट्रैंक्विलाइज कर

उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में वन विभाग ने रविवार रात एक बाघ को ट्रैक्विलाइज कर पकड़ने में कामयाबी पाई। बाघ को राष्ट्रीय उद्यान के बिरंजी रेंज में पकड़ा गया। शक है कि इसी बाघ ने कुछ दिन पहले गश्त लगाने वाली टीम पर हमला किया था। 

बाघ के हमले से इलाके में गांव वाले डरे हुए थे। वे कुछ दिनों से बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे थे। कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में सड़क बनाने में रुकावट डालने के आरोप में रविवार को करीब 50 गांव वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव वाले मामला वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे बाघ के हमलों से बचाव के लिए आंदोलन कर रहे थे।