Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

उत्तराखंड में तस्करों व वन कर्मियों में मुठभेड़

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज में सागौन के पेड़ काट रहे तस्करों की वन कर्मियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलीं। जिसमें छर्रे लगने से रेंजर रूप नारायण गौतम समेत चार वन कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है। 

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपलपड़ाव रेंज में सागौन के पेड़ काट रहे तस्करों की वन कर्मियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोली चलीं। जिसमें छर्रे लगने से रेंजर रूप नारायण गौतम समेत चार वन कर्मी घायल हो गए। इसका पता चलते ही वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

आनन फानन घायल वन अधिकारी और कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।