Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी डीए की सौगात, सीएम धामी ने दिया आश्वासन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदेश के कार्मिकों को केंद्रीय कर्मियों की भांति महंगाई भत्ते की चार प्रतिशत लंबित किश्त अनुमन्य किए जाने की मांग की है। पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था अनुमन्य किए जाने के लिए तत्काल निर्णय लेने की भी मांग की।

परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में सचिवालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि एक-दो दिन के भीतर महंगाई भत्ते की किश्त का अनुमोदन कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में पदोन्नति में शिथिलीकरण को व्यवस्था लागू किए जाने का निर्णय लिया जाएगा। उधर, परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदवर्धन से भी मुलाकात की।

अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिषद के साथ आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयानुसार एसीपी के अंतर्गत 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य किए जाने संबंधी बैठक आहूत करने की मांग की। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने शीघ्र बैठक बुलाकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।