Breaking News

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |   नेपाल फ्लडः लापता भारतीयों के परिजनों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम     |   नेपाल की बाढ़ में 468 पर्यटक लापता, ज्यादातर विदेशी     |  

उत्तराखंड आने वाले वाहनों में कूड़ादान या कूड़े के थैले अनिवार्य

 देवभूमि उत्तराखंड में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक आते हैं. उत्तराखंड आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु कचरा जहां-तहां फेंकते हैं. उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस समस्या को काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने प्रदेश में आने वाली हर गाड़ी में डस्टबिन और गार्बेज बैग अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं. इसको लेकर मुख्य सचिव ने नियमित रूप से चेकिंग एवं चालान के निर्देश दिए हैं. उन्होंने परिवहन विभाग के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. 

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान व मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों को भी पत्र लिखा गया है.

राधा रतूड़ी ने आगे कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के कारण राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता बनाए रखना और पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखंड के निवासियों के साथ ही लाखों की संख्या में आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सामूहिक जिम्मेदारी है. बता दें कि उत्तराखंड आने वाले अधिकतर श्रद्धालु गंदगी फैलाते हैं और इसी को लेकर उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह फैसला लिया है, अब देखना ये है कि उनका यह फैसला देवभूमि में कितना कारगर होगा.