Breaking News

योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिं​ह ने BSP विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड का किया विरोध     |   राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने PM मोदी का इजरायल की पहली राजकीय यात्रा पर स्वागत किया     |   'अब तक CBI ने नहीं शुरू की जांच', अजित पवार प्लेन क्रैश पर बोले रोहित पवार     |   NCERT की किताब में ज्यूडिशियरी में करप्शन से संबंधित सामग्री का SC ने लिया स्वत: संज्ञान     |   दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में महिला और उसके 3 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या     |  

कुमाऊं के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय डॉक्टर सुशीला तिवारी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

नैनीताल जनपद के न्यायलयों व हाईकोर्ट के बाद आज कुमाऊं के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय डॉक्टर सुशीला तिवारी को एक ईमेल मिला जिसमें मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। 

अस्पताल के भीतर और बाहर सघन जांच की गई। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए अस्पताल में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी गई साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। प्राथमिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह धमकी भरा मेल फर्जी भी हो सकता है, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई।

पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। साइबर सेल की मदद से मेल की जांच की जा रही है। वही हाईकोर्ट में भी डॉग स्क्वायड दस्ते ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।