Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

Uttarakhand: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में सफारी का लुत्फ उठाना हुआ महंगा, नाइट स्टे के खर्च में भी बढ़ोतरी

अगर आप उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व जाने का प्लान बना रहे हैं और सफारी का मजा लेना चाहते हैं तो ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए तैयार रहिए। मंगलवार से लागू होने वाली नई दरों के तहत डे सफारी के लिए प्रति जिप्सी 200 रुपये और नाइट स्टे के लिए 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

सफारी ऑपरेटर और ड्राइवर लंबे वक्त से किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। वे इस फैसले से खुश दिख रहे हैं। ये बढ़ोतरी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 30 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक राजस्व दर्ज किए जाने के बाद की गई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान चार लाख से ज्यादा पर्यटक कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे। ये पर्यटकों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।