Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, देहरादून के दो दिवसीय दौरे पर केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। पार्टी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। देहरादून पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (PCC) में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि वेणुगोपाल पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे पार्टी का संदेश भी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि बैठकों में स्थानीय मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करती है, जबकि मंदिरों में चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं। उनके मुताबिक, जनता अब भाजपा की सच्चाई समझ रही है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष राजीव महर्षि के अनुसार, वेणुगोपाल प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। 10 जुलाई को वे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ अलग से बैठक करेंगे। कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनाव हार चुकी है और अब 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने की रणनीति पर काम कर रही है।