Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

राज्य में शराब तस्करी और माफिया के खिलाफ CM धामी की सख्ती

राज्य में शराब तस्करी और माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त दिखाई दे रहे हैं. देहरादून पुलिस के द्वारा देहात एसओजी को भंग किया गया. इसके साथ ही तीन दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की गई. इन सबके बीच आयुक्त आबकारी को भी हटा दिया है.

सीएम धामी अब इस मामले पर सख्त दिखाई दे रहे हैं माना जा रहा है कि जल्द ही आबकारी विभाग में भी बड़ा चाबुक चल सकता है उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती तब तक कार्यवाही जारी रहेगी। अभी यह शुरुआत है इस आखिरी ना माना जाए आगे भी अभियान चलता रहेगा.

माफियाओं पर जिम्मेदार आबकारी विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी ही अभी तक तय नही हो पाई है. वही पुलिस ने पहले ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई कर दी है.