मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने एक दिन के दौरे पर नैनीताल पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद CM धामी ने भीमताल के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जिले को बड़ी सौगात देते हुए 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।