Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

2 अप्रैल को रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि बीजेपी उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटें जीतेगी और 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा वोट हासिल करेगी।

सीएम धामी दो अप्रैल को नैनीताल-उधम सिंह नगर के बीजेरी लोकसभा उम्मीदवार अजय भट्ट के प्रचार के लिए जिले के रुद्रपुर शहर में पीएम मोदी की निर्धारित यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उधम सिंह नगर में थे।

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होंगे और उसके बाद 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी।