Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

देहरादून में चार नवंबर को लगेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार

पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब उत्तराखंड में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। चार नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का महादिव्य दरबार देहरादून में लगेगा। आयोजकों ने शाम चार से रात्रि 11 बजे तक प्रवचन का समय निर्धारित किया है। गुरुवार को प्रेस क्लब में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के आयोजक दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चार नवंबर को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए दो दिन पूर्व शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो नवंबर को बलिदानी सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में कलश यात्रा निकाली जाएगी। तीन नवंबर को महाराणा प्रताप स्टेडियम में महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य कैबिनेट मंत्री हिस्सा लेंगे। इस मौके पर निवृत्ति यादव, अमित त्यागी, मनीष चावला, सुभाष जोशी, उदय शंकर, सरवन त्यागी, जितेंद्र, नवीन ठाकुर आदि मौजूद रहे।